फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी की 125 संपर्क सड़कों पर यातायात बहाल

Mon, 13 Oct 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में हालिया में हुए बारिश, बर्फबारी से बाधित संपर्क सड़क को यातायात के लिए खोलने में जुटी
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण बंद हो गई थीं 134 सड़कें, अन्य की बहाली का काम तेज
विज्ञापन

एक-दो दिन में सभी सड़कें खोलने का दावा, विधायक के निर्देश, जल्द करें बहाल


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में बंद चल रहीं 134 में से 125 सड़कें बहाल हो गई हैं। इससे घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने भी लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों को खोलने का निर्देश दिए हैं जिससे किसानों-बागवानों से लेकर आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। एचआरटीसी के केलांग डिपो से भी सड़क की स्थिति ठीक होने पर बसों को संचालन करने को कहा है।
लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग की 134 संपर्क सड़कें हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी से सड़कें बाधित हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि बर्फ पिघलने के बाद अधिकतर सड़कें यातायात के लिए सामान्य हैं। कई सड़कों पर मलबा आने और डंगा गिरने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि 125 संपर्क सड़कें बहाल कर दी हैं। बाकी बची 9 सड़कों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। राणा ने आश्वासन दिया है एक-दो दिन के भीतर घाटी की सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि घाटी में निगम की बसें ही दौड़ रही हैं। इसके अलावा कई हिस्सों में अभी खेतों से आलू निकालने का कार्य जारी है। कुछ हिस्सों में आलू को खेतों से निकाल कर सड़क में डंप करके रखा गया है। बागवानों ने सेब के तुड़ान का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें