फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्वश्रेष्ठ सांसद ऐश्वर्यी, सर्वश्रेष्ठ वक्ता बनी शिवांशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में विद्यार्थियों के बीच मंगलवार को युवा संसद का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह से हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यवाही में अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता तथा विभिन्न सांसदों की भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार ऐश्वर्यी, सर्वश्रेष्ठ वक्ता शिवांशी, सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता लावण्या, सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता वैष्वी को चुना गया। लीडरशिप एक्सीलेंस पुरस्कार सानिया, सर्वाधिक अनुशासित सदस्य योगेश, सर्वश्रेष्ठ उत्तर प्रस्तुति विराज, सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अक्षिता को चुना। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें