स्वास्थ्य विभाग लाउडस्पीकर से शहर में कर रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। बरसात के मौसम में पीलिया फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने के साथ ही खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से धोने की सलाह दी है। विभाग की टीम ने वीरवार को शहर के वन क्षेत्र, इंडस्ट्रियल ढालपुर, सरवरी होटल, महंत बेहड़, शास्त्री नगर, शीशामाटी, गांधी नगर, अखाड़ा बाजार, सरवरी का स्लम एरिया, हनुमानी बाग सहित तिब्बतियन स्कूल क्षेत्र और विभिन्न इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान लोगों को हेपेटाइटिस-ए से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण की सफाई और सुरक्षित पेयजल के उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पीलिया के लक्षण, कारण, बचाव के उपाय और समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लेने की आवश्यकता पर भी जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डाॅ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीलिया के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में आकर जांच करवाएं