कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए यह प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें दर्ज परीक्षा संबंधी विवरण जांचने की अपील की है। संवाद