फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-1107, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर राजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी जानकारी, मार्गदर्शन अथवा अन्य सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में अध्ययन केंद्र-1107, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9816204248 और 9418271788 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें