फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू गोलीकांड: कसोल फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता, इटली भागने से पहले बटाला में दबोचा तमनप्रीत

Mon, 01 Jun 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू गोलीकांड में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवे आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर के बटाला से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्वती घाटी के कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में 30 मई को हुई फायरिंग की घटना में जिला पुलिस कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की एसआईटी ने फरार चल रहा पांचवा आरोपी पंजाब के गुरदासपुर के बटाला के गिरफ्तार किया है। हालांकि चार आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप फरार आरोपी की गिरफ्तार के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी एवं गुप्त सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने फरार आरोपी तमनप्रीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी डाकघर बग्गा, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से इटली में रह रहा था तथा कुछ दिन पूर्व ही भारत आया था। घटना के उपरांत वह फिर इटली लौटने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस टीम 31 मई को गांव व डाकघर बग्गा, अमृतसर (पंजाब) से हिरासत में लेकर कुल्लू लाया गया।
विज्ञापन


अब पुलिस उसे पूछताछ करने के लिए कोर्ट से रिमांड लेेगी। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि जिला पुलिस कुल्लू ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है । जिला पुलिस कुल्लू कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें