नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीवॉक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकृत माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया एक जून से 19 जून तक चलेगी। वहीं पंजीकरण के बाद प्रवेश से पूर्व परामर्श और दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थी 12 जून से 19 जून तक महाविद्यालय आ सकते हैं। संवाद