कुल्लू। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवती की मदद के लिए कुल्लू जिला दवा विक्रेता संघ आगे आया है। जिला मुख्यालय ढालपुर में संघ के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने अपनी टीम के साथ युवती के इलाज के लिए पिता कर्म सिंह को 30,000 रुपये की राशि प्रदान की है।
कालिया ने कहा कि पीड़ित युवती का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। इसमें परिवार को भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है लेकिन गरीब परिवार के लिए उपचार का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में जिला दवा विक्रेता संघ ने मदद की है। इस दौरान संघ के महामंत्री अमन भल्ला, विनोद शर्मा, हरित शर्मा और उमेश मौजूद रहे।