फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन मुस्तैद : पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी ने सभी विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय लक्ष्मी नारायण सैंज मेले को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को उपमंडलाधिकारी (बंजार) पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुइ। उन्होंने मेले के स्वरूप को निखारने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि मेले को अधिक सुंदर और व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा, ताकि स्थानीय जनता और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समय रहते अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां पूरी कर लें। मेले के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाए। एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें ताकि सैंज मेले की गरिमा और आकर्षण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव मोहर सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

श्रद्धा और संस्कृति का संगम

भगवान लक्ष्मी नारायण के सम्मान में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक मेला प्रतिवर्ष 3 मई से शुरू होता है। यह आयोजन न केवल सैंज घाटी की गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करता है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें