फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रेम लता, विभा और इशरा देवी के अतिरिक्त भरे नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद के 14 वार्डों में उम्मीदवारों की ओर से भरे गए नामांकन की मंगलवार को जांच की गई। इस दौरान छंटनी प्रक्रिया में कुछ उम्मीदवारों के अतिरिक्त भरे गए नामांकन को रद्द किया गया। एसडीएम कार्यालय बंजार में दो और कुल्लू में पांच जिला परिषद वार्ड के लिए छंटनी प्रक्रिया अमल में लाई गई।
विज्ञापन

इसमें एसडीएम कार्यालय कुल्लू के तहत आने वाले जिला परिषद वार्डों में नामांकन छंटनी के दौरान जेष्ठा से विभा सिंह, मौहल वार्ड से प्रेम लता ठाकुर और इशरा ठाकुर के अतिरिक्त नामांकन को रद्द किया गया। उनके एक-एक नामांकन पत्र को स्वीकृत किया गया।
विभा सिंह ने अपने वार्ड से तीन नामांकन पत्र भरे थे, जबकि इशरा देवी ने दो और प्रेम लता ठाकुर ने चार नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कुल्लू में छह और बंजार के बलागाड़ में तीन नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। अब इन सात वार्डों में 35 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें बरशैणी में पांच, जेष्ठा में तीन, जरड़ भुटटी में 6, मौहल में चार, डुघीलग में 4 और बलागाड़ में तीन और धाऊगी में दस उम्मीदवार मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें