फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में लगेंगे अतिरिक्त बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव को लेकर स्वास्थ्य विभाग करेगा प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। दशहरा में मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो इस आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की जा रही है। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में अतिरिक्त बिस्तर लगाए जाएंगे ताकि हर मरीज को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके। अस्पताल प्रबंधन ने बिस्तर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दशहरा के दौरान 13 से 18 अक्तूबर तक अस्पताल के हर वार्ड में अतिरिक्त बिस्तर लगाए जाएंगे। अधिकतर बिस्तर मेडिसिन वार्ड में रहेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 300 बिस्तरों की व्यवस्था पहले से है। ये बिस्तर शिशु, मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, नेत्र रोग वार्ड और ट्रामा सेंंटर में लगाए गए हैं। दशहरा के दौरान एक सप्ताह के लिए अस्पताल में अतिरिक्त बिस्तर भी लगाए जाएंगे, ताकि उपचार संबंधी किसी तरह की दिक्कत न आए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि त्योहारी सीजन में अस्पताल प्रबंधन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगा। दशहरा में मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही अतिरिक्त बिस्तर जरूरत के अनुसार वार्डों में लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें