फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर की निराई के साथ डालें खाद : ऋतु गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। नगदी फसल टमाटर की निराई के समय किसानों को खाद डालने की सलाह दी है। किसान टमाटर की फसल की निराई करने में जुटे हैं। साथ ही खरपतवार भी फसल से निकाल रहे है। इस पर कृषि विशेषज्ञ ऋतु गुप्ता ने किसानों को टमाटर के खेतों में निराई और मिट्टी चढ़ाने केे वक्त खाद डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टमाटर की फसल का दायरा भी पिछले साल की अपेक्षा अधिक है। जिले में सेब और नाशपाती की फसल कम होने के कारण बागवान नगदी फसल को अधिक तरजीह रहे है।
जिले में टमाटर का 1500 हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन होता है। घाटी के किसान अमित, देवराज, रितेश, जय चंद और सुरेश कुमार ने कहा कि टमाटर की फसल की निराई और खाद डालने में किसान व्यस्त हैं। कहा कि कृषि विभाग का फील्ड स्टाफ भी समय-समय पर जानकारी मुहैया करवाता है। कृषि विभाग कुल्लू की उप निदेशक ऋतु गुप्ता ने कहा कि किसानों को टमाटर फसल की समय-समय पर खाद और निराई का कार्य करते रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें