जोगिंद्रनगर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी मुज्जफर गुज्जर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता मुज्जफर गुज्जर ने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेवारी मिलेगी। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में कांग्रेस संगठन की टोह लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सहप्रभारी मुज्जफर गुज्जर ने कहा कि देश में कांग्रेस में नए बदलाव को लाने के लिए ऐसे निष्क्रिय नेताओं की पड़ताल की जा रही है, जो संगठन की मजबूती के लिए कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
मुज्जफर ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में अधिमान दिलाने के लिए वह मंडी संसदीय क्षेत्र कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, पूर्व प्रत्याशी जीवन ठाकुर ने जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं की पृष्ठभूमि पर विचार साझा किए।
पूर्व प्रदेश सचिव बिमला चौहान, राजेंद्र चौहान, डॉ. राकेश धरवाल, राकेश चौहान और शूचिका ने विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कांग्रेस की विचारधारा पर अपने सुझाव साझा किए।