फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट लैप्स होने पर होगी कार्रवाई : मारकंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति के काजा में सोमवार को प्रोजेक्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास कार्योें की समीक्षा की।
विज्ञापन

मारकंडा ने कहा कि जिन विभागों का बजट लैप्स होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी विभाग अपना बजट तय समय में खर्च करें। उन्होंने वन विभाग को तुरंत कैफेटेरिया (कॉफी शॉप) बनाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बीडीओ को आदेश दिए कि इससे संबधित फंड तुरंत वन विभाग के खाते में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने स्पीति में सभी निर्माणाधीन भवनों का कार्य तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि नए बजट में आईस हॉकी, तीरअंदाजी व स्कीइंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और घाटी के बच्चों को साहसिक खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। जलशक्ति विभाग को काजा और ताबो में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ज्ञान सागर नेगी, सहायक आयुक्त विकास महेंद्र प्रताप, डीएसपी सुशांत शर्मा, डीएफओ हरदेव नेगी, अधिशासी अभियंता मनोज नेगी तथा अधिशासी अभियंता ज्ञामचो समौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें