फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक न आने पर होगी कार्रवाई : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में एसएसबी गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन ने सदस्यों को चेताया
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की ताजा स्थिति पर करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू में 700 सदस्य पंजीकृत हैं, लेकिन मासिक बैठक में महज 40 से 60 सदस्य शामिल हो रहे हैं। संगठन की बैठक से बिना बताए नदारद रहने वाले सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कही।
ढालपुर में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू की मासिक बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की, जबकि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में गुरिल्लाओं के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की वर्तमान स्थिति से सदस्यों को अवगत करवाया। प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि 11 अगस्त को राजधानी दिल्ली में संगठन की बैठक रखी गई है। इसमें संगठन के अधिवक्ता विवेक गुप्ता भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन के सैकड़ों सदस्य हैं, लेकिन बैठक में संख्या 100 से कम रहना चिंता का विषय है। इस दौरान अनूप राम, आंगमो देवी, चिंत राम, चने राम, जोगी राम, पदम सिंह, वीरचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें