फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचपीवी टीकाकरण अभियान की बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा कुल्लू की अध्यक्षता में हुई। इसमें मार्च और अप्रैल माह में जिले में चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान के प्रभावी संचालन की कार्य योजना पर चर्चा की गई। कहा कि जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि एचपीवी वायरस के 200 से अधिक प्रकार हैं, जिनमें 17 प्रकार कैंसर उत्पन्न करने वाले हैं। एचपीवी-16 और एचपीवी-18 वेरिएंट विश्व स्तर पर लगभग 77 प्रतिशत तथा भारत में लगभग 83 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने के लिए मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका शुरू किया जा रहा है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रणजीत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ऊषा, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कुंदन ठाकुर और जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें