फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव स्थल के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राम पंचायत शिल्ही राजगिरी के पंचायत प्रतिनिधियों पर प्राचीन देव स्थल से छेड़छाड़ करने का आरोप आदि ब्रह्मा देव कमेटी ने लगाया है। कमेटी ने कहा कि देव स्थल से होकर रोलगी गांव के लिए सड़क निकाली जा रही है। इस कारण इस स्थल को नुकसान पहुंच रहा है। अगर देव स्थल के साथ की जा रही छेड़छाड़ को नहीं रोका गया, तो कमेटी धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

देवता आदि ब्रह्मा के कारदार उत्तमराम, देव कमेटी के उपप्रधान महेंद्र सिंह और नंबरदार यशपाल ने कहा कि देवता के काहिका के अलावा कई अन्य देव कार्य इसी स्थान पर होते हैं। यहां से सड़क का निर्माण होने से देव कारजों में व्यवधान पड़ेगा। पंचायत प्रधान डोले राम ने कहा कि पंचायत के हर गांव को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों की पीठ से बोझा उतर सके।
लोट से रोलगी के लिए तीन किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है। इसका कार्य पूरा कर लिया गया है, महज 200 मीटर कार्य शेष है। रोलगी में देवता का प्राचीन स्थान निर्माणाधीन सड़क से 150 से 200 मीटर दूर है। देव आस्था का ख्याल रखा गया है। कहा कि देवता कमेटी के आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें