फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैला लगा दे कांबला... गीत पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
बंजार मेले में सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते हुए
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले में देव समागम में देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक लाल सिंह ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों ने भी पहाड़ी और फिल्मी गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सिविल न्यायाधीश बंजार अनुज बहल रहे। इसके अलावा एसडीएम बंजार पंकज शर्मा और तहसीलदार रमेश कुमार भी मौजूद रहे। स्टार कलाकार लाल सिंह ठाकुर ने पहाड़ी और फिल्मी गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने शृंगा ऋषि महाराज का देव प्रस्तुति से संध्या का आगाज किया।
उसके बाद बेटी पढ़ाओ, बेटी लिखानी बेटी आगे बढ़ानी, आसा लगा तेरे दांत रा चावा, शैला लगा दे कांबला बबली प्यारी, तेरा मेरा प्यार अढ़िए बचपन रा तथा मस्ती भरी रात है... से खूब तालियां बटोरीं। कलाकार इंदुबाला ने पहाड़ी तराने गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। प्रिया ने मेला लगा हो तेरे ग्रां तथा सैज म्हारा होटल, चरणजीत और अशोक ने हसीनों का दीवाना, शायना ठाकुर ने पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जीवन बुड़ाल ने भी खूब समां बांधा। इसके अलावा हार्तिक भारती, बॉबी, दिनेश कुमार, पंकज, दिव्या, संजना एंड पार्टी, टीकम कश्यप, कांता ठाकुर, मदन लाल, गोपाल, किरण, यशपाल, विशाली गुप्ता, विवेक ठाकुर, शारदा शर्मा, मनोज सूर्यवंशी ने भी दशकों को बांधे रखा। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष इंद्र देव शर्मा, नवनीत भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें