फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर पतलीकूहल में मंगलवार को फ्लाईओवर हादसे में एक युवक की जान चली गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के अन्य घायल कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि मंगलवार देर रात मनाली की ओर से आ रहा टिपर पतलीकूहल फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चालक टिपर से नियंत्रण खो बैठा। अचानक टिपर क्रैश बैरियर तोड़कर दुकानों को क्षतिग्रस्त कर 50 फीट नीचे जा गिरा। क्रेन मंगाकर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त टिपर को फ्लाईओवर के नीचे से निकाला गया। हादसे में समय टिपर में चार लोग सवार थे, जो सभी नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। इनमें 18 वर्षीय कर्ण पुत्र राज कुमार की मौत हो गई। हादसे में घायल अंगजिन (20), प्रकाश (25) और छेरिंग (18) कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें