फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देठी में कार खाई में लुढ़की, चार घायल

Fri, 22 Jul 2016 10:18 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नग्गर क्षेत्र के देठी में वीरवार रात्रि को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक द्वारा वाहन लापरवाही और तेज गति से चलाने पर पेश आया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात्रि को चार लोग एक कार में सवार होकर नथानू सेरी से लेरांकेलो की तरफ जा रहे थे। इस बीच सवा दस बजे देठी के समीप पहुंचने पर चालक तेज रफ्तार के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हुए और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान रविंद्र 27 पुत्र बलवीर निवासी गांव व डाकघर बंदरोल कुल्लू, राजू 32 पुत्र माया राम निवासी गांव पतेहड़ डाकघर बवेली कुल्लू, कर्म चंद 49 पुत्र तुले राम निवासी गांव सोयल डाकघर कराडसू कुल्लू, शालू 25 पुत्र जुगत राम गांव उसड़ी धार डाकघर बबेली कुल्लू के रूप में हुई है।

तीन लोग बयान देने की हालत में नहीं है। वहीं एक घायल कर्म चंद को उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। अभी तक आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पतलीकूहल चौकी से पूने राम जांच कर रहे हैं। इधर, एसपी कुल्लू पद्म चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और हादसों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें