फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एबीवीपी ने स्थापित किया सहायता डेस्क

Mon, 02 Jun 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में एडमिशन शुरू होते ही  एबीवीपी द्वारा लगाया गया हेल्प डेस्क।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विद्यार्थी परिषद ने सहायता डेस्क स्थापित किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सारांश ने कहा कि परिषद स्थापना काल से ही राष्ट्रहित, समाज हित और छात्र हित में कार्य करती आई है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में सहायता डेस्क स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश के दौरान विद्यार्थी फॉर्म कैसे भरा जाए, कौन से दस्तावेज आवश्यक है, विषयों का चयन कैसे करें। यह सब बातें समझ नहीं पाते। ऐसे में विद्यार्थियों की मदद की जाएगी। कहा कि परिषद की कुल्लू इकाई हर प्रकार से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और प्रवेश में सहायता करने को तत्पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें