फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशेषज्ञों ने जांची 202 मरीजों की आंखें, मोतियाबिंद के 55 ऑपरेशन

Mon, 02 Jun 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
नेत्र अस्पताल रायसन में दिल्ली एम्स के चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हुए। -संवाद
विज्ञापन
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में सात जून तक चलेगा शिविर
विज्ञापन

एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे हैं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में एम्स के चिकित्सकों ने शिविर के पहले दिन 202 मरीजों की आंखों की जांच की। अस्पताल में 55 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए गए।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच कर रही है। अस्पताल में दो से सात जून तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं देंगे। अस्पताल में साल 2025 का यह चौथा शिविर है, जिसमें एम्स के चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि रायसन में एम्स दिल्ली के चार नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार और ऑपरेशन कर रहे हैं। दो से सात जून तक चिकित्सक सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह के सत्र में मरीजों की आंखों की जांच कर रहे हैं। दोपहर बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कहा कि नेत्र अस्पताल रायसन में एम्स दिल्ली के चार नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पहले दिन दो जून को 202 मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच की। 55 मरीजों के मौके पर ही ऑपरेशन भी किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें