फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में एबीवीपी का प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एबीवीपी के कार्यकर्ता पल्लवी मौत मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
ढालपुर चौक में नारेबाजी, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन पर भी लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धर्मशाला कॉलेज में छात्रा की मौत के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ढालपुर चौक में प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को घेरा।
साथ ही प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। धरना-प्रदर्शन के दौरान परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि अगर समय रहते छात्रा की शिकायतों पर ध्यान दिया जाता और रैगिंग व मानसिक प्रताड़ना को गंभीरता से लिया जाता तो आज पल्लवी जीवित होती। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां शांतिपूर्ण आंदोलनों पर तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है, वहीं इतने गंभीर मामले में अब तक मामला तक दर्ज नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। यह दोहरा मापदंड किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पल्लवी की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें