फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजोली कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटना को लेकर भड़क गई है। विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कॉलेज में घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संजोली कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्रमुख अविनाश शर्मा ने कहा कि एक शिक्षण संस्थान का हेड ही अगर छात्रों को अगवा करवा दे तो छात्र हित के बारे में कौन सोचेगा। संजोली कॉलेज प्राचार्य की यह हरकत गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करती है। उन्होंने जांच कमेटी से मांग करते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द अपना स्पष्टीकरण दे अन्यथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे।

 वहीं, छात्र नेता महेंद्र ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सियासी खेल के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है, जो प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस प्रकार की सियासी खेल को विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि अगर विद्यार्थी परिषद की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें