फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एबीवीपी ने विद्यार्थियों से करवाए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में वीरवार को एबीवीपी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। दोनों महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुख्य पांच मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के लिए हस्ताक्षर करवाए। विद्यार्थियों ने छात्र हितों के मुद्दों पर एबीवीपी को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

जिला संयोजक सारांश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू और हरिपुर महाविद्यालय में सुबह 10:00 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में परिषद को विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग मिला है। कहा कि विद्यार्थी परिषद पांच मुख्य मुद्दों पर अभियान चला रही है। इनमें प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, एसपीयू का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि में टूरिज्म के कार्य को रोकने, प्रदेश में बढ़ते नशे के धंधे पर नकेल कसने और परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग शामिल है। अगर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित की मांगों पर गौर नहीं किया, तो आगामी दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें