फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में मांगों को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 20 Feb 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एबीवीपी के कार्यकर्ता मागों को लेकर रोष रैली निकालते हुए।-संवाद
विज्ञापन
शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
इसके लिए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सरकार के खिलाफ राजकीय महाविद्यालय से अस्पताल सड़क से होकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ताओं ने सरकार की कार्यनीति पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। नशा तस्करी लगातार बढ़ रही है। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सरकार की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सारांश ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और आधारभूत ढांचा तैयार करने की मांग की जा रही है। परिषद छात्र संघ चुनाव बहाल, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र करवाने, विश्वविद्यालय के साथ राजनीति बंद करने, नई शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर उतारने, अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापस लेेने, कृषि विवि पालमपुर और एचपीयू शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी बंद करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें