फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में सजी सुरों की महफिल

Thu, 20 Feb 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में संगीत विभाग के मधुरिमा कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने मंच पर विभिन्न प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन
विज्ञापन

नाटी के साथ मॉडलिंग के जलवे भी दिखाए, संस्कृति के संरक्षण का भी दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सुरों की महफिल सजी। संगीत के विद्यार्थियों ने मंच पर विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में संगीत विभाग की ओर से वार्षिक मधुरिमा समारोह का आयोजन किया गया।
एक दिवसीय कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्यातिथि थे। समारोह की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के बाद मंच पर प्रस्तुतियां दीं। इन्हें दर्शक दीर्घा में बैठे मुख्यातिथि, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सितार पर कर्ण, भजन में क्षितिज शर्मा ने प्रतिभा दिखाई। पायल ठाकुर, हिमांश, साजन, आर्यन, रोहित और चमन ने फिल्मी गीत, पायल एवं समूह ने शिमला नाटी, पायल, चरण, दिनेश, विक्रम, हेमंत, वंशिका, हिमांश ने लोक गीत, माया, स्नेहा ने एकल और प्रीतिका-माया, सरोजा-माया, कामिनी मोनिका ने समूह नृत्य, निहाल और वंदना ने रैंप पर हुनर दिखाया। इसके अलावा कामिनी और समूह ने लाहौली नाटी, हेमंत एवं समूह ने कुल्लवी नाटी, अंकुश एवं समूह ने बुशहरी नाटी पेश की। वंशिका एवं समूह ने मॉडलिंग में दमखम दिखाया। प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय कुल्लू में संगीत विभाग पिछले 15 सालों से मधुरिमा समारोह मना रहा है। इस साल भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति से रूबरू करवाया और इनके संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भावनाएं जुड़ी हैं। इस दौरान संगीत विभाग के डॉ. हरी सिंह, डॉ. पूजा और डॉ. सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें