कुल्लू में क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ता हाथों में पट्टिका लेकर प्रदर्शन करते
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर एबीवीपी कुल्लू इकाई ने शनिवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर और उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
एबीवीपी की इकाई मंत्री संजना ठाकुर ने कहा कि यदि परिजनों की ओर से लगाए गए चिकित्सीय लापरवाही के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। परिषद ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संजना ठाकुर ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। संवाद