फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शराब के नशे में जिभी में युवक ने मचाया हुड़दंग

Wed, 25 Jun 2025 05:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों से मारपीट और धक्का-मुक्की की, पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन

अस्पताल में एमएलसी कराने के बाद मुचलके पर किया रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के पर्यटन स्थल जिभी में सोमवार रात को शराब के नशे में एक युवक ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवक ने बाहर से आए पर्यटकों से मारपीट और धक्का-मुक्की भी की। युवक को समझाने का कोशिश की गई तो वह पर्यटकों से मारपीट करने लगा तथा उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग मचा रहे युवक को काबू किया। इसके बाद ही सारा हुड़दंग शांत हो पाया। युवक पर्यटकों को जान से मारने पर अमादा हो गया था। आरोपी 23 वर्षीय नरेश ठाकुर बंजार का रहने वाला है। जिभी में स्थानीय लोगों के मुताबिक नशे में हुड़दंग मचा रहे युवक को अगर गिरफ्तार न किया जाता तो वह कोई भी संज्ञेय अपराध कर सकता था। वहीं दूसरी ओर युवक की ओर से किए गए हंगामे के बाद पर्यटकों में डर का माहौल देखने को मिला। गौर रहे कि बंजार के जिभी, सोझा आदि जगहों में इन दिनों भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन ऐसी घटनाओं से पर्यटकों के बीच खौफ पैदा होता है। जिभी की इस घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी को तत्काल शांति व्यवस्था के तहत धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत जिभी में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल बंजार में करवाई गई और इसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को अब मुचलके पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि शांति-व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें