पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपे दोनों शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की नोहांडा पंचायत के तिंदर गांव के 35 वर्षीय युवक की खेतों में काम करते समय गिरने से मौत हो गई। तिंदर निवासी नारायण दास (35) वर्ष पुत्र भगत राम डाकघर नोहंडा रोपा तहसील बंजार अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक काम करते समय गिर गया। परिवारजनों ने उसे बंजार अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत गांव बलोन में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है मृतक नारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ थोडाधार गए थे। वापस घर आ रहे थे रास्ते में सड़क से नीचे जा गिरे। सूचना के बाद स्थानीय लोग उन्हें बंजार अस्पताल लाए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी शेरू सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों लोगों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।