फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नहाते समय ब्यास में बह गया नेपाल मूल का युवक

Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बजौरा के पास ब्यास में एक नेपाल मूल का युवक नहाते समय बह गया है। पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

28 अगस्त शाम करीब 6 बजे बजौरा के पास ब्यास में नेपाल मूल के तीन युवक नहाने गए। मन बहादुर (22) नदी में तैरने की कोशिश कर रहा था लेकिन ब्यास की धारा में एकाएक गायब हो गया।
साथी तलाश करने में जुटे और सूचना भुंतर पुलिस को दी। पुलिस की टीम अंधेरे में मौके पर पहुंची और तलाश की, परंतु कोई भी पता नहीं चल सका। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि छानबीन शुरू कर दी है। सभी युवक रूआडृू में किराये में कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि मंगलवार को भी करीब पांच किलोमीटर तक नदी में तलाश की गई मगर कोई अता-पता नहीं लग पाया है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें