कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान झीड़ी गांव के एक युवक की मौत हो गई है। हालांकि युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
जानकारी के अनुसार युवक 10 मई को ढालपुर में सजे पीपल मेले में आया था। रात को उसने अपनी माता को फोन किया और कहा कि वह मौहल में अपने दोस्त के घर रहेगा। दोस्त ने देर रात परिजनों को फोन पर बताया कि युवक की तबीयत खराब हो गई है।
उसे कुल्लू अस्पताल लाए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि मृतक की पहचान सात्विक (25) निवासी गांव झीड़ी, डाकघर नगवाईं, तहसील औट, मंडी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सात्विक पिछले सात-आठ महीनों से बाशिंग स्थित पुनर्वास केंद्र में था। एक सप्ताह पहले ही घर पहुंचा था। संवाद