फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, हथियारों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। पंजाब के पर्यटकों की सैंज में स्थानीय लोगों के साथ गुंडागर्दी सामने आई है। पर्यटकों ने पहले तो पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद तेजधार हथियार से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह (58) निवासी गांव धरमेहड़ा, डाकघर रोपा, सैंज, कुल्लू ने कहा 10 मई को शाम लगभग 6:30 बजे अपनी दुकान से सब्जी लेकर रेस्ट हाउस रोपा की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान रोपा चौक की तरफ से पीबी नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद यादव देव निवासी गांव पटाहरा और मोती राम निवासी गांव बनाऊगी मौके पर पहुंचे और पर्यटकों से पूछताछ की। इस दौरान वाहन में सवार आरोपी चालक मनदीप (27) निवासी गांव व डाकघर खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब और अन्य साथी प्रदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह और जसन प्रीत ने तेजधार हथियार से मारपीट की। इससे मोती राम और यादव देव को चोटें आई हैं।
इसके बाद स्थानीय लोग पुलिस थाना सैंज पहुंचे और पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने को लेकर कई सवाल उठाए। युवाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। देर रात हुई इस घटना को लेकर घाटी के बाशिंदों में रोष है। लोगों ने पुलिस से इस तरह के शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने की मांग की है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें