फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरूट गांव में विधवा का ढाई मंजिला मकान जलकर राख

Wed, 31 Dec 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात को हुई घटना, आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

घर में रखा सारा सामान जला, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
महिला बोलीं- बिना घर कहां रहेंगी, बेटा है नहीं, बेटियों की कर दी है शादी

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की मशियार पंचायत के सरूट गांव में एक विधवा महिला का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। घटना में महिला का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

घटना में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पेश आई। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस कारण घर के साथ पूरा सामन जलकर राख हो गया है। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मकान देवकू देवी का था। आग की घटना में उन्हें करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित देवकू देवी ने बताया घटना में घर के साथ उनका बिस्तर, रसोई का सामान और आभूषण सहित अन्य तमाम सामान जल गया है। प्रभावित महिला ने कहा कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका बेटा नहीं है जबकि 6 बेटियों की शादी हो गई है। ऐसे में उनके पास अब न तो कमाने वाला कोई है और न ही रहने के लिए मकान बचा है। महिला ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें मुआवजा दिलवाया जाए ताकि वह अपने लिए रहने को घर बना सकें। सर्दी के मौसम में मकान राख होने के बाद रहने के लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में सर्दी के ये दिन कहां और कैसे कटेंगे, इसकी चिंता सता रही है। उधर, घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा के अनुसार प्रशासन की ओर से महिला को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये के साथ तिरपाल, कंबर, मैट्रस, राशन की किट प्रदान की है। महिला को राहत मैन्यू के हिसाब से राहत प्रदान करने के लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें