फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ की सफेद चादर ने खींचे पर्यटक, मनाली में लौटी रौनक

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलते की शनिवार को पहुंचे पर्यटक और वाहन।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बढ़ते प्रदूषण से राहत पाने और बर्फ से लकदक पहाड़ों को निहारने के लिए पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मनाली से लेकर रोहतांग दर्रा, सिस्सू और सोलंगनाला तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इन वाहनों से हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। करीब 25 घंटे बाद शनिवार सुबह मौसम में सुधार होने पर दर्रे को फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। दर्रा खुलते ही बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोहतांग की सफेद बर्फीली वादियों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रोहतांग जाने के लिए उपलब्ध सभी ऑनलाइन परमिट बुक हो गए।
दिल्ली से मनाली पहुंचे पर्यटक सैयद अजहर ने बताया कि इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 500 एक्यूआई से भी अधिक पहुंच रहा है। प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में परिवार के साथ स्वच्छ वातावरण और बर्फीली वादियों का आनंद लेने मनाली पहुंचे हैं। यहां का स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता उन्हें खूब पसंद आई। उन्होंने रोहतांग में बर्फ के बीच परिवार के साथ यादगार पल बिताए।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी रमेश और नंद लाल ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है। रोहतांग से मनाली तक पर्यटकों की खूब चहल-पहल है। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा दोबारा खुलने से पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा है। इससे पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें