फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संगम महादेव से हुआ भव्य देवमिलन

Sun, 15 Feb 2026 09:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वाद्ययंत्रों की थाप पर भूतनाथ मंदिर पहुंचे देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महाशिवरात्रि के दिन भूतनाथ मंदिर में दोपहर बाद भव्य देवमिलन देखने को मिला। देवताओं का देवमिलन सबके आकर्षण का केंद्र रहा।
इससे पहले कुल्लू शहर के देवता पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर भव्य शोभायात्रा के साथ भूतनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सबसे पहले देवताओं ने संगम महादेव के साथ देवमिलन किया। संगम महादेव को आकर्षक फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर देवता संगम महादेव को मंदिर प्रांगण में लाया गया जहां देवता पंचवीर, देवता वनशीरा ,शिवराड़ी नारायण और देवता घटोत्कच का संगम महादेव से भव्य मिलन हुआ। भूतनाथ मंदिर के बाबा विजय नाथ ने बताया कि ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देवताओं का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्तिभाव और उल्लास का माहौल बना रहा। गौर रहे कि देव परंपरा की इस अनूठी झलक ने स्थानीय लोगों के साथ बाहरी श्रद्धालुओं को भी आकर्षित किया। मंदिर में व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिससे श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें