फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण घाटी के जंगलों में झूलती एक महिला का वीडियो वायरल

Fri, 31 Oct 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वाद्ययंत्र भी बजा रहे कुछ विदेशी युवा
विज्ञापन

चर्चा का विषय बना वायरल हुआ वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के जंगलों में रस्सी के सहारे झूलती एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। महिला झूलते हुए सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रही है जबकि उसके आसपास कुछ और युवा वाद्ययंत्र बजा रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रही यह वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस स्थान का यह वीडियो वायरल हो रहा है। यहां चारों तरफ जंगल है। इसके बीच पेड़ से रस्सी का बना झूला लटका है जिसमें एक महिला झूलती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि मणिकर्ण घाटी में इससे पहले भी इस तरह की रेव पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा है जिससे घाटी चर्चा में है और इस वायरल वीडियो से एक बार फिर घाटी चर्चा में आ गई है। उधर, एएसपी कुल्लू संजीव चौहान का कहना है कि इस वीडियो की की पुलिस जांच करेगी जो भी पहलू सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें