फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण घाटी के शांगचन गांव में ढाई मंजिला मकान जलकर राख

Thu, 04 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों का था संयुक्त मकान, घटना से परिवार हुआ बेघर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की बराधा पंचायत के शांगचन में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। यह दो भाईयों का संयुक्त मकान था। आग की घटना के बाद दोनों भाइयों का परिवार बेघर हो गया है।
यह घटना वीरवार दोपहर करीब एक बजे पेश आई। आग इतनी तेजी से फैली कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों को सिर्फ धरातल मंजिल के कमरों में बंधे मवेशियों को निकालने का मौका मिल पाया है लेकिन परिवार को घर के भीतर से किसी भी तरह का सामान निकालने का मौका नहीं मिल पाया। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि यह मकान प्रकाश ठाकुर और आलम चंद ठाकुर का संयुक्त ढाई मंजिला था। इसमें 10 से अधिक कमरे थे। घटना के संदर्भ में दमकल विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है ताकि घटना के नुकसान का आकलन किया जा सके। घटना के समय क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा और गांव के युवाओं ने आग पर काबू पाने का कड़ा प्रयास किया लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। उधर, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों की मानें को आग लगने के दौरान सिलिंडर फटने का भी जोरदार धमाका हुआ जिससे आग और तेजी से फैली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें