भुंतर-मणिकर्ण सड़क से गिरा ट्रक। -स्रोत : जागरूक पाठक
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर शारनी के पास मंगलवार को लोहे के एंगल से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक सड़क किनारे गिर गया। गनीमत रही कि वाहन पार्वती नदी में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह सड़क धंसने से हादसे की आशंका बनी हुई है। अधिक लोडिंग के कारण सड़क कमजोर पड़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।