फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली मार्ग पर गिरा पेड़, आधा घंटा बंद रहा यातायात

Wed, 05 Nov 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग में मंगलवार दोपहर बाद करटाह के पास पहाड़ी से पेड़ गिर गया। इस कारण आधा घंटा से अधिक समय तक मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। ऐसे में इस मार्ग में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही और लोग वाहनों में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब चार बजे करटाह के पास जहां आपदा के दौरान भूस्खलन हुआ था, वहां पहाड़ी से पेड़ और चट्टानें गिर गई। कुछ समय बाद पेड़ को काट कर किनारे किया गया और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
क्षेत्र में आलम चंद, दिनेश कुमार, पवन आदि का कहना है कि आपदा को चार महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग में ठीक से बसों का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मार्ग में जहां जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं और चट्टाने पड़ी हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ ही लोगों ने यह भी मांग की है कि इस मार्ग में जहां-जहां भूस्खलन हुआ है, उन स्थानों पर ऐसे पेड़ों को भी चिह्नित कर हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें