फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गैमन पुल चौक पर तैनात हो ट्रैफिक पुलिस का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे पर रामशिला के पास गैमन पुल चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। वाहनों की रफ्तार और चौक होने की वजह से हाईवे को आर-पार करने में बुजुर्गों, बच्चों और आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, बिजली महादेव और नग्गर-मनाली सड़क से आने वाले वाहन भी इसी चौक से हाईवे पर शामिल होते हैं। वाहनाें की अधिक संख्या और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे होने की आशंका रहती है। ऐसे में स्थानीय जनता जिला प्रशासन से चौक पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रही है।
ग्राम पंचायत न्योली के प्रधान विशाल मंडत, पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य जयचंद, सुरेश, ज्ञान ठाकुर ने कहा कि अगर ट्रैफिक पुलिस का जवान तैनात होता है तो सड़क हादसों के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान को तैनात किए जाए। प्रधान विशाल महंत ने कहा कि प्रशासन को पंचायत की ओर से प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें