फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल में स्टोर जला, रजाई, तलाई और गद्दे सब राख

विज्ञापन
मौहल में नेचर पार्क के समीप लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मौहल में एक स्टोर जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में स्टोर मालिक को करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे स्टोर से धुंआ निकला। इसे देखकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो देखा कि स्टोर के भीतर आग लगी है। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक स्टोर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि अग्निकांड में स्टोर में रखी रजाई, तलाई, कंबल, गद्दे, मैट्रस, बैडशीट सहित पेपर रोल जलकर राख हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में ध्रुव ठाकुर निवासी मौहल तहसील एवं जिला कुल्लू को करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर करीब 1 करोड़ की संपत्ति को बचाया है। इसके आसपास मकान हैं जिन्हें आग लगने से बचा लिया गया है। उधर, पुलिस ने भी अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें