फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवा महोत्सव में कुल्लू कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अलग-अलग स्पर्धाओं में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के विद्यार्थियों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के युवा महोत्सव ग्रुप-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हुआ।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा माहेश्वरी ने रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष के उत्सव प्रेमी ने भाषण प्रतियोगिता और इसी कक्षा के विभोर राणा ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के नीरज कुमार, सुजान शर्मा और देवेंद्र चौहान की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के समन्वयक प्रो. सोम नेगी, आयोजन सचिव डॉ. चारु अहलूवालिया और दल प्रभारी डॉ. निर्मल चौहान रहे। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें