फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मल्हार उत्सव में सुरों की बरसी फुहार

विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में सुत्रधार के मल्हार उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 19वें मल्हार उत्सव में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। शनिवार रात अटल सदन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुधीर शर्मा की ‘हुई शाम उनका ख्याल आ गया’ गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उन्होंने डॉ. कविता शोभू के साथ जुगलबंदी करते हुए सावन और वर्षा ऋतु से जुड़े कई गीत प्रस्तुत किए। उनके साथ प्रवीण राठी, संदीप कुमार, ऋषभ, गौरव और सुशील चौहान ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने मुख्यातिथि और पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक शेकर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय लोक गायिका ट्विंकल ने चंबा का पारंपरिक लोकगीत ‘सुकरात’ प्रस्तुत कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। सूत्रधार कला संगम के अन्य कलाकारों ने भी गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, संरक्षक मंडल सदस्य राजेंद्र सूद व युवराज बौध, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

कुल्लू के अटल सदन में सुत्रधार के मल्हार उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।-संवाद

कुल्लू के अटल सदन में सुत्रधार के मल्हार उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें