उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकीनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय पोरी मेले के दौरान सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मेला कमेटी की ओर से सभी विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल छातिंग ने प्रथम स्थान और महिला मंडल जुंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रेबेल सेवन मडग्रां विजेता और तुंदे पदुरा त्रिलोकनाथ उपविजेता रहा। वॉलीबाल में सिक्स ब्रदर्स मंडी ने जिला पुलिस केलांग की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन डबल में केलांग के मुकेश और शेरअप की जोड़ी विजेता जबकि सिद्धार्थ और च्योरग की जोड़ी उपविजेता रही।
टेबल टेनिस के एकल में जाहलमा के सिद्धार्थ याम्बा प्रथम और कुकुमसेरी कॉलेज के प्रो. अक्षय ने दूसरा स्थान पाया है। कैरम बोर्ड में उदयपुर स्कूल के छाप राम और सुभाष की जोड़ी ने जीत हासिल की, जबकि उदयपुर के राजेंद्र गुड्डू और सुभाष उपविजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में वेटरनरी विभाग उदयपुर के डॉ. रक्षित ने बाजी मारी है। अंकुश उपविजेता रहे हैं। तीन दिन तक चले पोरी मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद का भी आयोजन किया। इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर भाग लिया।