फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हौसलों की दौड़... खराब मौसम में भी मैदान में डटी रहीं युवतियां

विज्ञापन
कुल्लू के चौथे दिन पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। खराब मौसम भी खाकी पहनने का जज्बा नहीं डिगा सका। ठंड के बीच पुलिस लाइन बाशिंग के मैदान में युवतियों ने पूरे उत्साह और हौसले के साथ भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता की कठिन कसौटियों पर खुद को साबित करने के लिए अभ्यर्थियों ने खूब पसीना बहाया। कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन रविवार को 277 महिला अभ्यर्थी शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा में सफल रहीं, जबकि 794 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंड पूरे नहीं कर पाईं। भर्ती के लिए 1500 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 1071 ही परीक्षा देने पहुंचीं। 429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे पुलिस लाइन बाशिंग में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। खराब मौसम के बावजूद महिला अभ्यर्थियों में भर्ती को लेकर उत्साह दिखा। पुलिस विभाग की ओर से अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) ली गई। इस दौरान उनकी शारीरिक क्षमता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रदर्शन का आकलन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस की ओर से चौथे दिन का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में 277 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित हुईं। निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली 794 महिला अभ्यर्थियों को बाहर होना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करवाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

कुल्लू के चौथे दिन पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें