फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी कॉलेज में प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाया

विज्ञापन
लाहौल के कुकुमसेरी में एनएसएस के स्वंयसेवी ​शिविर में भाग लेते हुए।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बुधवार को ‘प्लास्टिक मुक्त परिसर’ थीम पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और पुस्तकालय की सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इसके बाद एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

आगामी शीत ऋतु को देखते हुए स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था भी की, ताकि सर्दियों में विद्यार्थियों को ठंड से राहत मिल सके।
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सालिक राम ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। छोटे-छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें