फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलाकेंद्र और अटल सदन में सजेगी सुरों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। घाटी की युवा और बाल प्रतिभाओं को सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा उन्हें दुर्व्यसनों से दूर रखने के उद्देश्य से स्थापित सूत्रधार कला संगम संस्था अब अपनी 49वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस अवसर पर कला केंद्र और अटल सदन में सुरों की महफिल सजेगी। उत्सव को आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए संस्था की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसमें आगामी 21 से 23 जून तक होने वाले वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार कला संगम संस्था ने अपनी रजत जयंती वर्षगांठ से ही कुल्लू घाटी की युवा एवं बाल प्रतिभाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति ही युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल मंचीय प्रस्तुतियां देना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति, लोक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक, सृजनशील और संस्कारित नागरिक बनाना है। बैठक में 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नियमों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक संशोधन भी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें