फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास नदी पर 15 करोड़ से बनेगा वाहन योग्य पुल

Wed, 22 Oct 2025 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
12 पंचायतों के 25 से अधिक गांवों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द पीडब्ल्यूडी शुरू करेगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास नदी पर 15 मील में नया वाहन योग्य पुल बनाया जाएगा। इस पर 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए नाबार्ड को प्रस्ताव भेजा था। अब नाबार्ड से राशि स्वीकृत हो गई है।
लोक निर्माण विभाग औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शीघ्र पुल का काम शुरू करेगा। वाहन योग्य पुल बनने से 12 पंचायतों के 25 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू के 15 मील क्षेत्र में ब्यास नदी पर फिलहाल एक फुटब्रिज है। इसकी चौड़ाई अधिक होने से छोटे दोपहिया वाहन और कारें भी गुजरती हैं। वर्ष 2023 और 2025 में ब्यास में आई बाढ़ के दौरान इस पुल की उपयोगिता और अधिक स्पष्ट हुई। इसके बाद 15 मील में वाहन योग्य पुल बनाने की जरूरत महसूस हुई। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लोक निर्माण विभाग को नया पुल निर्माण का सर्वे करने के निर्देश दिए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नाबार्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। पुल बनने से वामतट पर बसे गांव बटाहर, रांगड़ी, सरसेई, हलाण, बड़ाग्रां, बिहाल, कुटा, रमन, मढ़ी और भोष के ग्रामीणों को नेशनल हाईवे पर आना आसान होगा। पुल वामतट को नेशनल हाईवे से जोड़ता है। बागवानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि पुल का कार्य जल्द शुरू कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि दस्तावेज प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें