फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिस्पा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक आइस हॉकी रिंक

Sun, 22 Feb 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कीइंग कोर्स के समापन पर विधायक अनुराधा राणा ने की घोषणा
विज्ञापन

विधायक बोलीं- युवाओं को शीतकालीन खेलों से जोड़ना समय की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। विधायक अनुराधा राणा ने जिस्पा में आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस हॉकी रिंक के निर्माण की घोषणा की।
केलांग में रविवार को लाहौल माउंटेनियरिंग एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन की ओर से आयोजित सात दिवसीय बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसमें विधायक अनुराधा राणा मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को शीतकालीन खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खेल न केवल शारीरिक विकास, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। स्पीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम स्थापित किया जाएगा जिसका कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जिस्पा में आधुनिक आइस हॉकी रिंक को स्वीकृति मिल चुकी है। गवाजंग, छेलिंग, दांलग और दारचा सहित अन्य स्थानों पर भी आइस हॉकी रिंग विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सेवानिवृत्त आईजी आईटीबीपी प्रेम सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, जिला अध्यक्ष दोरजे अंगरूप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें